हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। मल्लावां में आयोजित बड़ी जनसभा समाप्त होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शाम करीब छह बजे से ही शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भीषण जाम लग गया। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी सायरन बजाते हुए जाम में फंसे नजर आए। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि अटल चौक, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड, पिहानी चुंगी समेत बाईपास काली माता देवी मंदिर के पास पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ गए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। नगर में बढ़े यातायात दबाव के चलते नगर पालिका परिषद के वाहन, ई-रिक्शा, रोडवेज बसें, कारें और बाइकें एक-द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.