हाथरस, दिसम्बर 15 -- हसायन । गांव एचोला सहादतपुर कचौरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया । पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्वेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी कि नीतियों से अवगत कराते हुए मनोनीत पत्र प्रदान किया व माला पहनाकर पुष्पेंद्र कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुज ठाकुर ,ललित ठाकुर, मोनू, विक्रांत , सुशांत, राहुल , शिवम, प्रशान्त,नवनीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...