शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- शाहजहांपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के सभी प्रकोष्ठों का विस्तार पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अर्पित सिंह, आंचल शुक्ला, अप्रैल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रसाद शर्मा, ओमवीर सिंह सहित अन्य पद...