फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। जन-संवाद से समाधान डीएम की पहल से फरियादियों में न्याय की उम्मीद जगी है। एक माह में 1406 शिकायतों के सापेक्ष 1244 फरियादियों की शिकायतों को निष्तारित किया गया है। डीएम ने वीसी के तहत शिकायतकर्ता के सामने ही संबंधितों को अवगत कराते हुए समस्या निस्तारण कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम निधि गुप्ता वत्स के द्वारा जनसुनवाई करके फरियादियों की शिकायतों का समाधान किया जाता है। कार्यालय में ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों के शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते हुए निस्तारण कर रही है। इस पहल को मजबूत बनाने व अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के लिए अफसरों को वीसी में जोड़ा जा रहा है। शिकायतकर्ता के सामने एसडीएम, बीडीओ को समस्या हल कराने के निर्देश दिए। बता दे तहसील और ब्लाक स्तर में शिकायत करके थकने के बाद डीएम के पास पहुंचते है।...