सहरसा, फरवरी 2 -- सलखुआ, एक संवाददाता। शनिवार को सलखुआ थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शिरकत कर पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से गंभीरता पूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। जनसंवाद में प्राप्त शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए एसपी हिमांशु ने थाना एवं संबंधित पदाधिकारियों को कई अहम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.