नोएडा, अप्रैल 26 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। सेक्टर-36 और पी-3 में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम में सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुना। विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। सेक्टरवासियों ने स्वच्छता, पार्कों के रखरखाव, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में चार सेक्टर के पार्क दूधिया रोशनी से जगमग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...