मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड परिसर में गुरुवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ चंदन कुमार, थानेदार सुबोध कुमार मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष, विभिन्न घटक दलों के नेता एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने समस्याएं रखीं। जनसंवाद के दौरान भू-विवाद, नल-जल योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी क्लस्टर मशरूम योजना में महिलाओं के नाम पर लिए गए लगभग 3.75 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला उठा। विधायक बेबी कुमारी ने डीपीएम को फोन कर जांच का निर्देश दिया। विधायक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी और सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं, बीडीओ ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.