जनसंवाद में बंधु तिर्की ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
रांची, जून 11 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो प्रखंड के टांगर पंचायत अंतर्गत देसवाली गांव में गुरुवार को ग्रामीणों के साथ जनसंवाद एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। बंधु तिर्की ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच इस तरह का संवाद जरूरी है, जिससे जमीनी समस्याओं की सही जानकारी मिलती है और समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार और उनकी समस्याओं का समाधान ही जनसेवा का उद्देश्य है। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.