लखनऊ, मार्च 24 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को एलडीए कॉलोनी, पराग चौराहा स्थित कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और विकास पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। डॉ. सिंह ने प्रत्येक समस्या और शिकायतों के समयबद्ध व प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनके जनप्रतिनिधित्व का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर की जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.