मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम आनंद शर्मा ने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उसराही (देवधा थाना) की रेखा देवी ने जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत की। वहीं बेनीपट्टी प्रखंड के समदा की रेणु कुमारी ने पर्चावाली जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा और मारपीट का मामला उठाया। जयनगर बस्ती गोइत टोल की जिवछि देवी ने खातियानी जमीन घेरने की शिकायत की, जबकि लदनियां प्रखंड के खाजेडीह निवासी रामचंद्र कामत ने पड़ोसियों द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। बासोपट्टी प्रखंड के भै...