सहरसा, दिसम्बर 26 -- पतरघट, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एसपी को बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मुख्य मार्गों सहित कई चौक - चौराहे अतिक्रमण का शिकार हैं, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जनसंवाद के दौरान गोलमा पूर्वी पंचायत के भागवतपुर ग्रामीण हाट, धबौली हाईस्कूल के समीप तथा अन्य गांवों के चौक - चौराहों के आसपास सूखा नशा में संलिप्त युवाओं के जमावड़े पर चिंता जताई गई। लोगों ने अवैध शराब कारोबारियों और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही सरकारी स्कूल, ग्रामीण हाट एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानों व अड्...