सहरसा, मार्च 18 -- महिषी, एक संवाददाता। विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड के महिसरहो पंचायत भवन में महिषी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों के लिए घातक है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण पारिवारिक अशांति, आर्थिक नुकसान और सामाजिक गिरावट होती है। विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते सूखे नशे पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और वे अपराध की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.