किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में "जनसुनवाई-सह-पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना रहा। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, सड़क सुरक्षा, अवैध गतिविधियों तथा अन्य स्थानीय मुद्दों से संबंधित अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ थाना परिसर में एसपी सीधे आम जनता से आज करेंगे संवाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.