लखीसराय, जनवरी 5 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रखंड के टालक्षेत्र स्थित पाली गांव समेत सरौरा, फदरपुर, कमरपुर, भानपुर, नथनपुर, तुरकैजनी, वीरुपुर, निजाय आदि गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता द्वारा मिले चुनावी जनादेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प दोहराया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में सुशासन की मजबूत नींव रखी जा चुकी है और अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पूरी दृढ़ता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माध्यम से घर-घर जनकल्याण संवाद की शुरुआत की गई है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित सम...