सहरसा, अप्रैल 7 -- सहरसा। कोसी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में आम जनता से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित आम जनता से संवाद कार्यक्रम के अवसर पर सहरसा जिला से संबंधित चार, मधेपुरा जिला से संबंधित एक एवं सुपौल जिला से सबंधित तीन मिला कर कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान बिहरा थाना क्षेत्र निवासी मीना देवी निवासी ने अवैध रूप से जमीन विक्रय करने की शिकायत किया। अशोक राम ने सलखुआ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर को मध्य विद्यालय मुबारकपुर में संचालित करने का आवेदन दिया। रंजन देवी ने घर के चोरी होने के संबंध में अवगत कराया। प्राप्त मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आम जनता से संवाद कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास मौजू...