बस्ती, अप्रैल 13 -- कुदरहा। भाजपा के स्थापना दिवस पर कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला। भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे, दुर्गेश अग्रहरी, महंत पाल, इंद्र कुमार, मनोज पासवान और सचिदानंद यादव आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का लाखों लोगों को सीधा लाभ मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...