गढ़वा, फरवरी 16 -- श्री बंशीधर नगर। श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश चौबे विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासवादी सोच और पारदर्शी कार्यशैली के कारण देश में तेजी से विकास हो रहा है। उसका लाभ नगर पंचायत क्षेत्र को भी मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.