बलरामपुर, जून 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीएस गुरुकुल के संस्थापक व दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विशाल मिश्र ने तुलसीपुर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। डॉ. मिश्र ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश और उत्तर प्रदेश में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश आज विकास, सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने युवाओं से...