उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोजन में पीडब्ल्यूडी परिसर अंतर्गत स्थित गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइन के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन जनसंदेश कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से निकलकर सिविल लाइन उन्नाव मेडिकल सेंटर होते हुए बंधुहार से गोपेश्वर मंदिर होते हुए वापस शक्तिपीठ आई। भारी संख्या में मातृ शक्तियां पीत वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर रथ यात्रा के पीछे-पीछे चल रही थी। आचार्य राम शंकर प्रजापति द्वारा संगठन के धेय वाक्यों को बोलते हुए हम सुधरेंगे युग सुधरेगा,हम बदलेंगे युग बदलेगा आदि नारों लगवाए। इस दौरान दुर्गा प्रसाद, विनोद कुमार शुक्ल, ओमप्रकाश सविता, प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रशांत शुक्ला, राजकरन, गौरव शुक्ल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.