सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पटुआहा भाजपा कार्यालय में जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र पर मनाया जा रहा है। मधेपुरा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई। उनकी लिखित पुस्तक एकात्म मानववाद एक देश एक संस्कृति एक राष्ट्र के सिद्धांत पर आधारित है।मौके पर अमीर राम, राजीव रंजन साह, मनोज यादव , रिंकी देवी, विजय बसंत, अरविंद भगत, कुमार गौरव, सुमित सिन्हा, अभिनंदन कुशवाहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.