जनसंघर्ष मोर्चा ने तहसील का किया घेराव
विकासनगर, जुलाई 27 -- व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का अनुबंध नवीनीकृत नहीं होने से प्रशिक्षकों और छात्रों के भविष्य पर संकट का आरोप लगाते हुए जन संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी तहसील प्रशासन को सौंपा। नेगी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था। करीब चार माह बाद भी अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने से 296 व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए हैं, जबकि 25 से 30 हजार छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर मामले में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। मोर्चा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.