काशीपुर, जुलाई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के वरिष्ठ वामपंथी नेता, ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष और भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड मास्टर निशान सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें जनसंघर्षों का समर्पित योद्धा बताया। 1 मार्च 1949 को पंजाब में जन्मे निशान सिंह का परिवार विभाजन के बाद रुद्रपुर आकर बस गया था। प्राथमिक शिक्षक के रूप में सेवा शुरू करने के बाद वे शिक्षक आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए। अविभाजित उत्तर प्रदेश में शिक्षक संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी और उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2010 में सेवानिवृत्ति के बाद भी वे भाकपा (माले) और ऐक्टू के माध्यम से मजदूरों, किसानों और असंगठित...