घाटशिला, जून 5 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के पूर्व विधायक (1962-1967) एवं भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के वरिष्ठ नेता कामरेड बास्ता सोरेन की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को झामुमो संपर्क कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को स्मरण किया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता जगदीश भगत ने कहा कि कामरेड बास्ता सोरेन केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जनसंघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा की सशक्त विचारधारा के प्रतीक थे। संगठन में उन्हें एक शिक्षक, मार्गदर्शक और मजबूत स्तंभ के रूप में सम्मान प्राप्त था। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, मृदुभाषी और जनसरोकारों के प्रति समर्पित था, जिसके कारण वे जनता के बीच विशेष पहचान रखते थे।श्रद्ध...