मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था जपाइगो की तरफ से सकरा रेफरल अस्पताल में कर्मचारियों को जनसंख्या स्वास्थ्य प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग संस्था के राजाराम पांडेय और रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय ठाकुर ने दी। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राजाराम पांडेय ने बताया कि जनसंख्या स्वास्थ्य प्रबंधन के साथ गैर संचारी रोग की जांच के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में जनसंख्या के श्रेणीकरण का तरीका, गैर संचारी रोग से ग्रस्त मरीजों की पहचान और लगातार मरीजों के फॉलोअप के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.