सासाराम, जुलाई 11 -- राजपुर, एक संवाददाता। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार ने किया। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 10 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चल रहे पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन की सभी सेवाएं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सदर अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ, डीडीसी ने किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- बंध्याकरण में लाभार्थियों को की दी जाएगी दो से तीन हजार की प्रोत्साहन राशि ...