पूर्णिया, अगस्त 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग्य दम्पतियों को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल था। अभियान को जिले में तीन चरणों में चलाया गया। प्रथम चरण में 18 जून से 25 जून तक कार्ययोजना सप्ताह के रूप में कार्यक्रम किया गया। इसके अर्न्तगत जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यनीति तय की गई। इसके उपरांत 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा के रूप में कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत लोगों को परिवार नियोजन के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। अंतिम चरण में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित कर परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की गई। इस पखवाड...