इटावा औरैया, जुलाई 15 -- सैफई। विश्व जनसंख्या सप्ताह के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार कल्याण विषय पर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी । स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में कुलपति डा. अजय सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज विश्व के समक्ष एक महत्वपूर्ण चुनौती है। सीमित संसाधनों के बीच जनसंख्या में निरंतर वृद्धि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण तथा सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी योजनाओं से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूक भागीदारी आवश्यक है। परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा छोटे परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्म...