सिमडेगा, जुलाई 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को जनसंख्या स्थिरीकरण एवं परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवार स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया संगीता मिंज, विधायक प्रतिनिधि मो कारू तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. युथिका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में छोटा और संतुलित परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार द्वारा आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले ग्रामीणों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छोटा परिवार बेहतर...