मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी भूगोल विभाग में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रूपा कुमारी ने की। उन्होंने वि‌द्यार्थियों से जनसंख्या संबंधी चुनौतियों को समझने तथा सामाजिक जागरूकता के लिए आगे आने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बढ़ती जनसंख्या विश्व के सामने गंभीर चुनौतीसंगोष्ठी का उद्देश्य वहीं, विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शीरीं हयात ने कहा कि इस दिवस का उ‌द्देश्य जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, परिवार नियोजन तथा सतत विकास के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महिलाओं की शिक्षा, परिवार नियोजन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा जिम्मेदार नागरिकता ...