रिषिकेष, जून 19 -- समाज में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मेरठ के तलवार दंपति पिछले बत्तीस वर्षों से निरंतर अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर दो बजे तलवार दंपति ने ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मां गंगा का आशीर्वाद लेकर अपनी जनसंख्या नियंत्रण यात्रा की शुरुआत की। तलवार दंपति दिनेश व दिशा तलवार ने हाथों में बैनर लेकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देते हुए ऋषिकेश की सड़कों पर पदयात्रा की। यह भी पढ़ें- जनसंख्या नियंत्रण के लिए ऋषिकेश वासियों को किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...