सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने जनसंख्या के अधार पर नगर परिषद चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की है। समिति के मुख्य संरक्षक जगदीश साहु और अध्यक्ष रामजी यादव ने ज्ञापन के माध्यम से डीसक को बताया कि सिमडेगा नगर परिषद की कुल जनसंख्या 42,944 है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी) 05 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 46 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनसंख्या 40 प्रतिशत हैं। पिछड़े वर्ग की आबादी 40 प्रतिशत होने के बावजूद, शून्य सीटें आवंटित की गई हैं, जो अन्यायपूर्ण, अनुचित और उपेक्षित है। उन्होने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 05 और वार्ड संख्या 18 को अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किया गया है जबकि वार्ड संख्या 05 में एसटी के ...