जनसंख्या के आंकड़े नीति निर्धारण का आधार : एडीएम
आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण पापुलेशन एन्यूमरेशन की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं के निर्माण एवं नीति निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। जनगणना का डेटा सूक्ष्म स्तर तक उपलब्ध होता है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक से संबंधित महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी निहित होती है। यही आंकड़े भविष्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.