जनसंख्या आधारित परिसीमन होने से आदिवासियों को होगा नुकसान : बंधु तिर्की
हजारीबाग, अगस्त 12 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बुधवार को हजारीबाग परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि परिसीमन से झारखंड में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों में कमी का खतरा है। इससे आदिवासी प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि वे परिसीमन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी स्थिति में आदिवासी सीटें कम नहीं होनी चाहिए, बल्वि बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से आदिवासियों को नुकसान होगा। सीटों की संख्या कम होने पर राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- परिसीमन में एसटी-एससी सीटें भी 50 प्रतिशत बढ़ें : बंधु तिर्की रैली को सफल बनाने को लेकर जनसंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.