जनशिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लातेहार, मई 12 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। मनिका प्रखंड के ग्राम /पंचायत जान्हो की निवासी सविता कुंवर ने डीसी के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान के कारण उनका खपरैल मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, उन्होंने आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन आये जो विभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.