जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करें : सीएम
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और राजस्व संबंधी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनके निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समयसीमा के भीतर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के बाहर 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, सभी की उचित समस्या का निदान कराएगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.