गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आईजीआरएस पोर्टल पर मार्च माह में प्राप्त सभी जनशिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर कमिश्नरेट के सभी 25 थानों ने एक साथ प्रदेश में नंबर वन रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है, जब कमिश्नरेट के सभी थाने सामूहिक रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि मार्च माह में आईजीआरएस पर प्राप्त सभी संदर्भों का निस्तारण निर्धारित समय से पहले कर लिया गया। यही वजह रही कि पूरे माह में एक भी मामला डिफाल्टर श्रेणी में दर्ज नहीं हुआ। इसके अलावा शासन द्वारा लिए गए फीडबैक में भी गाजियाबाद पुलिस का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कुल 548 संदर्भों पर प्राप्त फीडबैक में से 518 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया, जो 94.53 ...