जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर, एसडीएम श्रेया ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
अयोध्या, जून 10 -- बीकापुर। तहसील सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रेया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के लेखपालों एवं कानूनगो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुनवाई पोर्टल एवं जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम ने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए। राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई शिकायतों की एसडीएम ने कराई क्रॉस चेकिंग बैठक में क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.