जनशताब्दी एक्सप्रेस में खिड़की बंद करने को लेकर विवाद, यात्रियों से मारपीट
देहरादून, जुलाई 2 -- हरिद्वार। हरिद्वार से मेरठ जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में खिड़की का शीशा खोलने और बंद करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ यात्रियों ने विरोध करने पर तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो यात्रियों के सिर में चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के मुताबिक फिरोजाबाद के गांधी नगर निवासी टिंकू जैन पुत्र ज्ञान प्रकाश जैन ने बताया कि वह 25 जून को 12056 जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच डी-3 से हरिद्वार से मेरठ जा रहे थे। ट्रेन हरिद्वार से रवाना होने के बाद सीट संख्या 49, 50, 61 और 66 पर यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों द्वारा बार-बार खिड़की का शीशा खोला और बंद किया जा रहा था। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे।आरोप हैकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.