जहानाबाद, मार्च 12 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। रेल थाने की पुलिस ने बुधवार की रात रांची - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से लावारिस बैग में रखी 17 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त किया। इस संबंध में रेल थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि रेल थाने की पुलिस ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान गया से खुलकर जहानाबाद को आ रही डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में चेकिंग की गयी। रेल पुलिस ने एक कोच के दरवाजे के पास लावारिस हालत में एक बैग को दिखा। पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी बैग पर अपनी दावेदारी नहीं जताई। जब उसे सर्च किया गया तो उसमें झारखंड निर्मित ब्लेंडर प्राइड कंपनी की 17 बोतल अंग्रेजी शराब मिली जिसे जप्त कर जहानाबाद रेल थाने में लाया गया। फोटो- 12 मार्च जेहाना- 17 कैप्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.