रुद्रपुर, मार्च 10 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के ग्राम चारूबेटा में मंगलवार को एक युवक की जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्टेशन अधीक्षक खटीमा कौशल कुमार ने बताया कि मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस (12036) टनकपुर की ओर जा रही थी। लोको पायलट ने उन्हें सूचना दी कि दोपहर बाद 3.37 बजे चारूबेटा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय समीर पुत्र सद्दीक निवासी चारूबेटा के रूप में हुई। युवक के शव को 112 की मदद से उप जिला चिकित्सालय खटीमा लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर खटीमा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि समीर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.