जमशेदपुर, जनवरी 7 -- जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को करीब साढ़े 7 घंटे लेट चल रही है। ट्रेन को टाटानगर स्टेशन के बाद रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे चाईबासा, नोवामुंडी और बड़बिल के यात्रियों को दिक्कत होगी क्योंकि जनशताब्दी एक्सप्रेस टाटानगर से ही हावड़ा लौट जाएगी। मालूम हो कि, जनशताब्दी एक्सप्रेस व इस्पात एक्सप्रेस समेत हावड़ा-मुंबई और ओडिशा-दिल्ली मार्ग की अन्य ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। इससे टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर अक्सर हंगामा की स्थिति बन जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.