जनवि सिजुलता के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए शामिल
सराईकेला, सितम्बर 6 -- राजनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता के तीन खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के फुलचांद उगुरसंडी, अमन हेम्ब्रम और शहील हेम्ब्रम ने असम के डिब्रूगढ़ में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में फुलचांद उगुरसंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा और टीम को फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। फुलचांद इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने 2024 में चतरा, 2025 में दुमका में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन किया था।वहीं, यह भी पढ़ें- अंडर 17 बिहार फुटबॉल टीम में साक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.