बोकारो, सितम्बर 30 -- पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय और बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को ओपी प्रभारी ने नैतिक शिक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम और पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को समझाया कि मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, अनजान व्यक्ति से संपर्क होने पर क्या करना चाहिए और किसी भी तरह के शोषण या गलत व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस हेल्पलाइन 1098/112 पर सूचना दें। यह भी पढ़ें- Amroha News: पॉक्सो एक्ट के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक प्राचार्य डीके शुक्ला ने कहा कि इस ...