गिरडीह, मई 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 20 मई को हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने भुक्तभोगी सहायक भोजनालय के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर शुक्रवार को आरोपी स्टोर कीपर जय कुमार प्रसाद के खिलाफ कांड संख्या 26/26 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरी के मामले को लेकर अंनुसधान में जुट गई है। बता दें कि विद्यालय में सहायक भोजनालय के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार ने शुक्रवार शाम गांडेय थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी थी। अभिषेक कुमार ने कहा कि 20 मई को उन्हें विद्यालय में कार्यरत नाइट गार्ड रामकिशुन यादव से सूचना मिली कि उनके आवास के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में चोरी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस जिसके बाद वह विद्यालय के प्राचार्य को सूचना ...