जनविश्वास और सेवा का स्वर्णिम अध्याय है 12 वर्ष : सम्राट
पटना, मई 26 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानसेवक' के रूप में राष्ट्रसेवा का जो संकल्प लिया था, वह आज विकसित भारत के विराट अभियान में परिवर्तित हो चुका है। यह 12 वर्ष जनविश्वास और सेवा का स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया है कि गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते सम्मान तक, मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनका हर निर्णय राष्ट्रहित और हर क्षण मां भारती की सेवा के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मंत्र जन-जन की शक्ति बनकर उभरा है, जिसके संबल से भारत आत्मविश्वास और संकल्प के साथ 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.