खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने रसोई गैस की क़ीमतों में वद्धि और भारी किल्लत के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से विरोध प्रदर्शन निकाला गया। जो एनएसी रोड, स्टेशन रोड, राजेन्द्र चौक से होते हुए रेलवे फ्लाइ ओवर से होकर क्लेक्ट्रेट तक पहंुचा। जहां सभा कर सरकार विरोध नारे लगाए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि जनता गैस के लिए सुबह से दोपहर तक लाइन में लगी रहती है वही प्रधानमंत्री व उनके मंत्री कह रहे...