गुमला, जून 3 -- घाघरा। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) एवं झारखंड नवनिर्माण दल की घाघरा-विशुनपुर प्रखंड समिति की बैठक घाघरा ब्लॉक के समीप प्रखंड प्रभारी बसंत बड़ाईक और सीताराम उरांव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के प्रभारी सह केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनता के अधिकारों के लिए संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया।बैठक में 11 जून को प्रस्तावित जन आक्रोश प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित करने, घूसखोरी के खिलाफ जन आंदोलन चलाने तथा 30 जून को सिद्धू-कानू शहादत दिवस पर रांची में आयोजित राज्यव्यापी रोजगार एवं सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी करने का निर्णय...