जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माले की जनाक्रोश रैली कल
धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले बुधवार को धनबाद में जनाक्रोश रैली निकालेगी। इसको सफल बनाने को लेकर सोमवार को पुराना बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद नगर कमेटी की बैठक हुई। नगर सचिव विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सचिव बिंदा पासवान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 का विरोध, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने, चारों लेबर कोड रद्द करने तथा भू-धंसान, विस्थापन और पुनर्वास की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.