बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी, बिजनौर की ओर से आरके फार्म्स में संगठन सृजन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए एआईसीसी सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी।उन्होंने विशेष रूप से बिजनौर की सभी आठ विधानसभा सीटों पर मजबूती से काम करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में बूथ स्तर तक संगठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.