दुमका, मार्च 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को जनवितरण प्रणाली संघ की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अवसर पर जन वितरण प्रणाली संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत ओंकार नाथ झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि उक्त दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष डीलरों की हर समस्याओं को मजबूती से रखते थे। उनके निधन से डीलरों को अपुरणीय क्षति हुई है। कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व को संघ हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष के योगदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.